फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा दो नवंबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा रविवार दो नवंबर को होगी। वार्षिक यात्रा का आयोजन श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से किया जा रहा है। मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोत्रा व प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे यात्रा की शुरुआत नगर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर से होगी। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु बस अड्डे से विभिन्न वाहनों में सवार होकर भमाग तहसील के सुखालघाटी के लिए रवाना होंगे, वहां से यात्रा पैदल सुखालगली में स्थित काली माता मंदिर जाएगी। इस दौरान पूरी यात्रा पैदल चलते हुए तय की जाएगी। दोपहर का भोजन सुखालघाटी में होगा। शाम को काली माता मंदिर में माथा टेककर व पूजा कर यात्रा की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें