फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क की वाई शेप उलझा रही चालकों को

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोमेल के पास बनी वाई-शेप सड़क वाहनों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। यह एक ऐसा चौराहा है जहां एक ही बिंदु पर विभिन्न दिशाओं से वाहन मिलते हैं लेकिन रोटरी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। यह स्थान पटनीटॉप, श्रीनगर, सुद्धमहादेव और चिनैनी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दोमेल एक संवेदनशील बिंदु है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने कई बार इस समस्या को प्रशासन के सामने उठाया है और यहां रोटरी बनाने की मांग की है, लेकिन उनकी मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन ने इस वाई-शेप सड़क पर केवल पेंट से संकेत बनाए हैं। कई चालक इन संकेतों से अनभिज्ञ होते हैं जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं। विशेष रूप से नए और दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के चालकों के लिए यह स्थिति और भी भ्रम पैदा करने वाली बन जाती है। रात में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
स्थानीय निवासी इस चौराहे पर पहले कई हादसों के गवाह रहे हैं। स्थानीय निवासी वरिंदर कुमार, अभिषेक, सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उधमपुर से चिनैनी की ओर आते समय यह सड़क दोमेल में दो मार्गों में विभाजित हो जाती है। एक तरफ यह पटनीटॉप और आगे श्रीनगर की ओर जाती है तो दूसरी ओर यह सुद्धमहादेव व चिनैनी के लिए निकलती है। रोटरी नहीं होने से इस जगह कई हादसे हो चुके हैं। अगर यहां रोटरी का निर्माण हो जाए तो यातायात सुव्यवस्थित हो जाएगा और वाहन चालक सुरक्षित रूप से अपनी-अपनी सड़कों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है रोटरी
-जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और श्रीनगर जाने वाले सैलानियों के वाहन इसी दोमेल से होकर गुजरते हैं। रोटरी बनने से गाड़ियों की स्पीड पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। आमने सामने वाहन नहीं आ सकेंगे।
-अपने-अपने मार्गों पर जाने के लिए वाहन चालक सुगमता से वाहनों को मोड़ सकेंगे।
-दोमेल से ही सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, मानतलाई के तीर्थ यात्रियों भी गुजरते हैं। पटनीटॉप के लिए अलग रूट दोमेल से निकल जाता है तो वहीं सुद्धमहादेव के लिए अलग रूट और उसी से थोड़ी दूर चिनैनी के लिए अलग सड़क निकलती है। रोटरी चालकों की उलझन दूर करेगी।
विज्ञापन


-श्रीनगर जाने वाले टैंकर भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। रोटरी बनने से इनके कारण जाम नहीं लगेगा।

कोट
चिनैनी दोमेल के पास रोटरी को लेकर उन्होंने संबंधित एजेंसी से बात की है। उम्मीद है जल्द इस तरह की समस्या हल हो जाएगी
-डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें