फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी से दोमेल तक जगह-जगह गड्ढे, चालकों की परेशानियां बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे से दोमेल तक जगह जगह सड़कों पर गड्ढे होने से वाहन चालकों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं जबकि कई बार उनके वाहनों का कोई ना कोई पार्ट भी टूट जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय सिंह, गायत्री देवी, कुलबीर सिंह ने कहा कि चिनैनी से दोमेल तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। गड्ढों के कारण हर समय हादसे का भी अंदेशा रहता है, जबकि कई बार बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन भी हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत में सुधार किया जाना चाहिए ताकि वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी न आए। वहीं एसडीएम डॉ. रंजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि उनकी संबंधित एजेंसी से इस संबंध में बात हो गई है। अगले कुछ दिनों में सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें