चिनैनी। कस्बे में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बैणी संगम में भी विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया। बुधवार को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर कारीगरों द्वारा अपना काम बंद रखा गया तथा औजारों की पूजा की गई। वहीं चिनैनी के गीता भवन, बैणी संगम में भी विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा अर्चना हुई तथा उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया।