फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अधिकारियों ने पटाखा स्टॉल वाली जमीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में दिवाली के उपलक्ष्य पर लगाए जाने वाले पटाखा स्टॉल को लेकर एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, तहसीलदार पंकज सिंह, ईओ नितिन गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों ने पटाखा स्टाल लगाए जाने वाली जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जिस स्थान पर पटाखा स्टाल लगाए जाएंगे वहां पर साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि पटाखा स्टॉल मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पार्क में और तहसील कार्यालय के निकट सीढ़ियों में लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार से पटाखा विक्रेता अपने स्टाल लगा सकते हैं और दीपावली पर पटाखे बेच सकते हैं, लेकिन इसके लिए पटाखा विक्रेता सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति ले और अनुमति पत्र अपने पास रखें। इसके बाद ही पटाखा विक्रेता अपने पटाखे बेच सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें