चिनैनी के बाजारों का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। कस्बे में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कई दुकानों पर खाने की गुणवत्ता भी जांची। शनिवार को एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, तहसीलदार पंकज सिंह तथा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की टीम ने स्वीट शॉप, मेडिकल शॉप तथा अन्य खाने वाली चीजों की दुकानों की चेकिंग की। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए कि खाने की चीजों के साथ समझौता न करें, खाने की चीजों की क्वालिटी अच्छी हो ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी कि पॉलिथीन लिफाफों का इस्तेमाल न करें, मेडिकल शॉप वालों को प्रतिबंधित दवाई न बेचने को लेकर भी चेतावनी दी। वहीं अधिकारियों ने कस्बे में अतिक्रमण को लेकर भी चेकिंग की तथा दुकानदारों को दुकान के अंदर ही सामान रखने को कहा।