रियासी। माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। एसएसपी परमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। उन्हें माता की चुन्नी ओड़ा कर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल व बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर शर्मा, विकास शर्मा, अभिनव शर्मा, राजेश केसर व अन्य भी उपस्थित रहे। डबल मैच में लक्षद्वीप व समर की जोड़ी ने अंकुश शर्मा व निखिल को 21-19 व 21-18 से हराया। वहीं सिंगल में सुनंदन शर्मा ने अर्जुन को 21-16 व 21-13 से हराया। एक अन्य मैच में आदित्य ने सिद्धार्थ को 24-22 और 21-15 से हराया।