फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाजारों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
चिनैनी के बाजारों का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कई दुकानों पर खाने की गुणवत्ता भी जांची। शनिवार को एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, तहसीलदार पंकज सिंह तथा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की टीम ने स्वीट शॉप, मेडिकल शॉप तथा अन्य खाने वाली चीजों की दुकानों की चेकिंग की। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए कि खाने की चीजों के साथ समझौता न करें, खाने की चीजों की क्वालिटी अच्छी हो ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी कि पॉलिथीन लिफाफों का इस्तेमाल न करें, मेडिकल शॉप वालों को प्रतिबंधित दवाई न बेचने को लेकर भी चेतावनी दी। वहीं अधिकारियों ने कस्बे में अतिक्रमण को लेकर भी चेकिंग की तथा दुकानदारों को दुकान के अंदर ही सामान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें