चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच बीते कुछ दिन पहले एक गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चालक की मौत हो गई थी। रविवार और सोमवार को गैस टैंकर से दूसरे टैंकरों में गैस शिफ्ट किए जाने का कार्य किया गया। इसके लिए मार्ग के दोनों ओर से काफी देर तक गाड़ियों की आवाजाही को रोका गया। गैस टैंकर से दूसरे टैंकरों में गैस को शिफ्ट करते समय मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस टीम भी तैनात रही।