फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गैस टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नाडीसू के पास शुक्रवार की रात को एक गैस टैंकर के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा गैस टैंकर जब कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पहुंचा तो चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। गाड़ी करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। घंटों मशक्कत कर चालक को गाड़ी से निकाला गया लेकिन चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचान मुख्तयार अहमद (37) निवासी कोकरनाग श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें