फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चार शिक्षकों के सहारे 161 बच्चे, खेल मैदान की भी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के अंतर्गत मिडिल स्कूल चलयाड़ में जहां शिक्षकों का अभाव है तो वही खेल मैदान न होने के कारण बच्चों को भी कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। 161 बच्चों को चार शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाए जाने की मांग भी स्थानीय लोगों ने उठाई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच गायत्री देवी ने बताया कि मिडिल स्कूल चलयाड़ करीब चार दशक पुराना है। पहले यह स्कूल प्राइमरी होता था और निजी इमारत में चलता था। समय के साथ बदलाव आया और स्कूल को अपनी इमारत मिली। उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल में 161 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन उनके लिए चार ही शिक्षक है जबकि तीन शिक्षकों की कमी है। इसके अलावा स्कूल में खेल ग्राउंड की भी कमी के कारण बच्चों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल स्कूल में छात्रों के लिए शौचालय की भी कमी है जिसे भी जल्द दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं जेडईपीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है उम्मीद है जल्द समस्या दूर होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें