चिनैनी में रामलीला का मंचन जारी
- फोटो : chineni news
चिनैनी। कस्बे की रामलीला में अंगद का रोल अदा करने वाले समक्ष गुप्ता जम्मू से चिनैनी पहुंचे। समक्ष गुप्ता ने कहा कि वह जम्मू में वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि उनका रोल है तो उन्होंने इसको लेकर हामी भरी तथा चिनैनी पहुंच गए।
शुक्रवार रात को रामलीला मंच पर आयोजित सबसे पहले श्रीराम व लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। उसके बाद रावण दरबार का दृश्य मंचित किया गया। वहीं शांति दूत बनकर पहुंचे अंगद व रावण के बीच संवाद हुआ। इसके बाद अंगद ने लंका में पांव जमाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। रावण को युद्ध के लिए ललकारा। वहीं अंतिम दृश्य मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच युद्ध का हुआ, लेकिन सूर्य अस्त के बाद युद्ध रोक दिया गया।