चिनैनी। श्री माता वैष्णो देवी के लिए दशहरे के पावन अवसर पर निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा धूमधाम के साथ मरोठी गांव से निकाली गई। यात्रा शाम को चिनैनी कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक श्रद्धालु शामिल रहे।