फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वर्कशॉप से सयुना तक सड़क की हालत सुधारी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। घोरडी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लोगों ने वर्कशॉप से सयुना तक सड़क की हालत में सुधार की मांग उठाई। साथ ही पीएमजीएसवाई सड़कों पर भी ध्यान देने को कहा। कहा कि बंद नालियां सड़कों को खराब कर रही हैं तथा जो नई सड़कें बनी हैं उनकी हालत भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर चिनैनी से अस्पताल मार्ग की दयनीय हालत, चिनैनी की सर्कुलर सड़क को जल्द बनाने, पार्किंग की समस्या को दूर करने के अलावा स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने, पानी की समस्या दूर करने की मांग की। वहीं विधायक ने कुछ समस्याओं का निपटारा मौके पर कर दिया तथा कुछ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें