फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में 7 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे बंद हुई बिजली शाम को बहाल हो पाई। बिजली बंद होने के कारण लोगों को कई परेशानियों से जूझना पड़ा। साथ ही दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी जारी थी। दोपहर करीब 12:00 बजे बिजली अचानक बंद हो गई तथा घंटों तक जब बिजली बहाल नहीं हुई तो लोगों ने इसकी जानकारी विभाग को दी। पता चला कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया है। वहीं बिजली बंद होने के कारण दुकानदारों का कार्य पूरा दिन प्रभावित रहा और उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। शाम को बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें