चिनैनी। कस्बे में खराब स्ट्रीट लाइट राहगीरों की आवाजाही में रोड़ा बन रही है। खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
स्थानीय निवासी रामकृष्ण, विक्रम सिंह, राजेश कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़कों तथा गलियों में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों को रात के समय में चलने में भी कई दिक्कतें पेश आती हैं। कई बार तो लोग ठोकर खाकर भी गिर जाते हैं। साथ ही गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और जहरीले कीड़े भी लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रात में अंधेरे का लाभ चोर भी उठा सकते हैं जबकि बीते कुछ दिन पहले चोरों ने कुछ वाहनों का पेट्रोल भी चोरी किया था। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।