चिनैनी पहुंचे विधायक मनकोटिया अधिकारियों से बातचीत करते हुएष
- फोटो : udhampur news
चिनैनी। प्रतिबंधित मीट मामले के बाद चिनैनी घोरडी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बुधवार को चिनैनी का दौरा किया। उन्होंने उस स्थल का भी जायजा लिया जहां प्रतिबंधित मीट बनाए जाने का मामला सामने आया था।
विधायक ने कहा कि एसएसपी से उनकी बात हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होनें लोगों को आश्वासन दिया है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थ को लेबोरेटरी में भेजा है, जैसे ही रिपोर्ट आती है तो उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पर यातायात विभाग का नाका है उसके निकट ही एक प्राचीन मंदिर है, जहां लोगों का आना जाना रहता है। उसके निकट प्रतिबंधित मीट बनाया जा रहा था।