डोगरा फ्रंट शिव सेना के सदस्य।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। कुद में वीरवार को डोगरा फ्रंट शिव सेना की एक बैठक तहसील प्रधान श्याम लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुद की एक कमेटी का भी गठन हुआ। साथ ही कुछ मांगें भी रखी गईं। बैठक में रमेश कुमार और सुशील कुमार को कुद बाजार का उपप्रधान बनाया गया तो वही टमाटर मोड़ में धर्म चंद व रवि कुमार, पचौत में श्याम लाल, जगदीश व चतरू को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं इस दौरान क्षेत्र की कई समस्या भी उजागर की गई, जिसमें माल रोड की हालत में सुधार लाने, पयेजल समस्या जोकि अभी भी कई गांव में है उसे दूर करने व अन्य मांगों को उठाया गया।