फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्कूल के कंप्यूटर लैब से 15 सीपीयू चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की गुत्थी को चंद दिनों में ही सुलझा ली है। पुलिस ने आयशा इंटरनेशनल स्कूल खून के कंप्यूटर लैब से चुराए गए 15 सीपीयू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद माल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को थाना मजालता में स्कूल के चेयरमैन रहम दीन निवासी सुंदला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने स्कूल के कंप्यूटर लैब में सेंध लगाकर 15 सीपीयू चुरा लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाने की टीम ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध की पहचान हुई। उसका नाम साहिल सिंह निवासी सुंदला तहसील मजालता के रूप में हुई है। आरोपी स्कूल भवन से चुराया गया सामान बाहर ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान साहिल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने चुराए गए कंप्यूटर के सामान को पठानकोट में बेच दिया था। उसके खुलासे पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी 15 सीपीयू बरामद कर लिए।
पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी के सामान को खरीदने वालों से आरोपी के और क्या संबंध थे और क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें