फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ई ऑटो पलटा, सैन्य वाहन से टकराया, 4 छात्र घायल, 2 रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड स्थित सत्तैनी क्षेत्र में वीरवार को पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ई ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से गुजर रहे सैन्य वाहन से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार 4 विद्यार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर ई ऑटो धार रोड के रास्ते लौट रहा था। इसी दौरान सामने सतैनी इलाके में आटो अनियंत्रित होने की वजह से पलट गया और सामने से जा रहे सैन्य वाहन से टकरा गया। गनीमत यह रही कि सैन्य चालक ने वाहन को समय पर रोक लिया। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। जीएमसी उधमपुर में डॉक्टरों ने सभी चारों बच्चों का प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है जबकि दो बच्चों का उपचार जीएमसी उधमपुर में ही जारी है। ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। आटो अशोक कुमार निवासी बस्सियां उधमपुर चला रहा था। घायलों में सुरजीत कुमार (9) पुत्र कुलदीप, रिधिमा (12) पुत्री बोध राज, आयुष (8) पुत्र राजिंदर कुमार और वंश (10) पुत्र धुनी कुमार शामिल हैं। सभी घायल विद्यार्थी बस्सियां के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें