फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के 100 किसानों ने जाने आधुनिक खेती के गुर

विज्ञापन
किसानों के दल को हरी झंडी दिखाते हुए विधायक बलवंत सिंह - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। आत्मा योजना के तहत रामनगर उपमंडल के करीब 100 किसानों के दल ने सोमवार को कृषि निदेशालय तलाब तिल्लो जम्मू का भ्रमण कर आधुनिक खेती की बारीकियों को समझा। एक दिवसीय एक्सपोजर सह प्रशिक्षण दौरे के लिए किसानों को विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन

जम्मू पहुंचने पर किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकार की योजनाओं और कृषि क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों की जानकारी दी गई। किसानों ने अपनी समस्याएं भी विशेषज्ञों के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान बताया गया।
विभाग का कहना है कि इस तरह के भ्रमण का मकसद किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है। विभाग भविष्य में भी आत्मा योजना के तहत ऐसे प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम जारी रखेगा, ताकि किसान खेती को आधुनिक और लाभकारी बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें