फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीसीडब्ल्यू उधमपुर में स्टार्टअप आइडिया चैलेंज बूट कैंप, 10 छात्रों ने पेश किए आइडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जेकेईडीआई जिला केंद्र उधमपुर और राजकीय महिला कॉलेज उधमपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप आइडिया चैलेंज 2.0 के तहत बूट कैंप आयोजित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीआईसी के फंक्शनल मैनेजर जगदीप सिंह, उप प्राचार्य डॉ. मोनिका शर्मा, जेकेईडीआई जम्मू कैंपस के एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष बरू समेत फैकल्टी मौजूद रही।
विज्ञापन

शिविर में 110 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 10 ने ज्यूरी पैनल के सामने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। इनमें से चार आइडिया अगले चरण के लिए चयनित किए गए। जिला नोडल अधिकारी जेकेईडीआई उधमपुर यशपाल शर्मा ने चैलेंज के उद्देश्य बताए और छात्रों को वास्तविक समस्याओं पर काम कर समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नलिनी पठानिया ने छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया, वहीं जगदीप सिंह ने युवाओं से स्टार्टअप उद्यमी बनने का आह्वान किया। अभिलाष बरू ने जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति 2024-27 की जानकारी दी और पिचिंग के टिप्स दिए। कार्यक्रम का समन्वय आईआईसी संयोजक डॉ. प्रीति दुबे और यशपाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें