फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वच्छता ही सेवा के स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वच्छता ही सेवा- 2026 अभियान के तहत जम्मू मंडल ने अपने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया।अभियान के अंतर्गत यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद स्टॉल वेंडरों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

लोगों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सूचनात्मक पर्चे भी बांटे गए। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) और पठानकोट कैंट समेत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सफाई, कचरा प्रबंधन और नो-प्लास्टिक अभियान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जम्मू मंडल रेल प्रशासन का कहना है कि वे स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से रेल परिसर को साफ-सुथरा रखने और इस मुहिम में अपना सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें