फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल ने रोटेरियन डीएन शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केएलएसएम रोटरी आई एंड ईएनटी अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोटेरियन डीएन शर्मा को राष्ट्रीय रोटरी चैंपियन अवॉर्ड और गिफ्ट ऑफ लाइफ अवॉर्ड से सम्मानित होने पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


उधमपुर स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने रोटेरियन डीएन शर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। रोटेरियन डीएन शर्मा को रोटरी के सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष एवं रोटरी जिला 3070 के गवर्नर द्वारा राष्ट्रीय रोटरी चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मानव सेवा में उनके समर्पित प्रयासों और समाज के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें गिफ्ट ऑफ लाइफ अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें