उधमपुर। अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने फलाटा नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना रेहंबल की पुलिस टीम फलाटा नाका पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक अखनूर निवासी सतपाल चला रहा था। तलाशी के दौरान ट्रक की केबिन से 108 बोतल अवैध शराब 750 एमएल और 96 बीयर के कैन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही सभी अवैध शराब को जब्त कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है कि शराब को कहां ले जाया जा रहा था।