फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वाहन हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थर्ड इलाके में एक हादसा पेश आया। इसमें कार सवार एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गए जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। वाहन को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इको वाहन भद्रवाह से उधमपुर की ओर आ रहा था। थर्ड इलाके में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन को काफी क्षति पहुंची जबकि उसमें सवार 4 लोग बाल-बाल बच गए लेकिन एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि महिला को अस्पताल भर्ती नहीं कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें