फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टोल्डी नाला के पास फिसली अमरनाथ यात्रियों का वाहन, छह घायल, तीन जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह टोल्डी नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी गाड़ी अचानक सड़क से फिसल गई। इससे उसमें सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर से आए श्रद्धालुओं की गाड़ी (एमपी13जेडवी- 2838) पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रही थी। सुबह के समय टोलडी नाला के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया।
घायलों में सुभाष गुप्ता पुत्र लक्ष्मी चंद गुप्ता, सीमा गुप्ता पत्नी सुभाष गुप्ता, राजीव गुप्ता पुत्र जुगल किशोर गुप्ता, गीता गुप्ता पत्नी दिलीप कुमार गुप्ता, अंजना गुप्ता पत्नी मदन गोपाल गुप्ता और दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार छह में से तीन यात्रियों की हालत स्थिर है जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सीमा गुप्ता, गीता गुप्ता और दिलीप गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल अन्य श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल अपने परिवार के सदस्यों के साथ जम्मू रवाना हो गए। वहीं हादसे का शिकार हुए वाहन को भी क्रेन के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुख जताया। उन्होंने जम्मू के मंडलायुक्त, डीसी उधमपुर और जीएमसी जम्मू व उधमपुर के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव और सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भगवान शिव से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी पोस्ट कर बताया कि उन्होंने डीसी उधमपुर मिंगा शेरपा से बात की है। गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। उनका कार्यालय लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और हर संभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें