फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेवना में विधायक ने विकास के लिए 20 लाख देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवना में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

मनकोटिया ने सेवना क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से दो चरणों में 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार एक चरण में 10 लाख रुपये ही स्वीकृत किए जा सकते हैं, इसलिए कुल 20 लाख की राशि दो चरणों में मंजूर कर स्थानीय लोगों के प्राथमिकता वाले विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में सेवना और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं व विकास संबंधी जरूरतों को विधायक के सामने रखा। इस दौरान लोक निर्माण, जलशक्ति, बिजली, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएमजीएसवाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व डीडीसी सदस्य, पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन, पूर्व सरपंच, पंच और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी इस दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान लोगों ने सड़क कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक मनकोटिया ने हर शिकायत को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के मुद्दों का समय पर निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें