मजालता। कबीर सभा ने कबीर मंदिर मजालता मोड़ में एक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सभा के चेयरमैन एक्स जेडईओ वेद प्रकाश भगत ने की। बैठक के दौरान कबीर जयंती महोत्सव की तैयारी, कबीर मंदिर के साथ बनाए जा रहे कमरों के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पर्याप्त फंड का इंतजाम करना, कबीर मंदिर परिसर की बाउंड्री में फेंसिंग करवाना तथा समाज की भलाई के बारे में खुलकर चर्चा हुई। इस मौके पर पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन ब्लॉक मजालता कैप्टन दीनानाथ भगत, कबीर सभा कमेटी की महिला विंग प्रधान गुड्डू देवी, महासचिव रत्न चंद भगत, कबीर सभा यूथ के उपाध्यक्ष पूर्व नायब सूबेदार श्याम लाल भगत, खजांची ज्ञानचंद भगत, सदस्य पूर्ण चंद भगत, करनैल चंद भगत, रेवा देवी के अलावा कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।