उधमपुर। पुलिस अकाडमी में शुरू हुए कोर्स में हिस्सा लेने वाले अधिकारी व अतिथिगण। आयोजक
- फोटो : Archive
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में एमसीटीपी की तर्ज पर दो सप्ताह के राजपत्रित अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और प्रशिक्षण ले रहे राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि उप निदेशक राजेश शर्मा ने आधुनिक पुलिसिंग में निरंतर व्यावसायिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज की पुलिसिंग में अधिकारियों का साइबर अपराध, तकनीकी प्रगति, जांच तकनीक, जनसंपर्क और कानून-व्यवस्था प्रबंधन जैसी उभरती चुनौतियों से अपडेट रहना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और शैक्षणिक व व्यावहारिक सत्रों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि नेतृत्व, अनुशासन, जवाबदेही और जनोन्मुखी पुलिसिंग ही पुलिस संगठन की छवि और प्रभावशीलता को मजबूत करने की कुंजी है। इस रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य विशेषज्ञ व्याख्यान, संवाद सत्र और व्यावहारिक मॉड्यूल के जरिए अधिकारियों के पेशेवर कौशल, प्रशासनिक क्षमता और परिचालन तत्परता को बढ़ाना है। समारोह का समापन सीपीओ कोर्स कोऑर्डिनेटर राकेश संब्याल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने कोर्स के सफल शुभारंभ के लिए अकादमी प्रशासन और फैकल्टी के सहयोग व मार्गदर्शन की सराहना की।
फोटो सहित