फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैडमिंटन-फुटबॉल प्रतियोगिता में लड़कों ने दिखाया दम

Tue, 12 May 2026 12:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। मिनी स्टेडियम में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आयोजित - फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
जोन जिब में इंटर-स्कूल खेल का आगाज
विज्ञापन

उधमपुर। जोन जिब में अंडर-14 और 17 लड़कों की इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। मिनी स्टेडियम उधमपुर में बैडमिंटन और फुटबॉल के मुकाबले करवाए गए।



जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर जिब ज्योति रानी गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सच्ची खेल भावना से ही चैंपियन बनते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाओ। टूर्नामेंट में 17 सरकारी और निजी स्कूलों के 130 छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ली। नशा मुक्त अभियान के 100 दिन पूरे होने पर छात्रों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। जेडपीईओ ऑफिस जिब के फिजिकल एजुकेशन मास्टर अजीत सिंह बंद्राल और संजय शर्मा ने स्काउट के रूप में खिलाड़ियों का चयन किया। तेज रफ्तार, तकनीकी कौशल और दमदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इस अवसर पर विनोद खजूरिया, सुनील खजूरिया सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य परिणाम


बैडमिंटन अंडर-14 :

विजेता : अभिराज - एपीएस धार रोड

उपविजेता : रुद्र प्रताप - प्रशांत पब्लिक स्कूल
स्कोर : 21-18, 21-17



बैडमिंटन अंडर-17 :

विजेता : प्रियांश - एपीएस धार रोड

उपविजेता: वरदान - एपीएस धार रोड

स्कोर : 21-16, 21-18



फुटबॉल : अंडर-14 और 17 वर्ग में ट्रायल्स के बाद जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए मजबूत टीमें तैयार की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें