कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में बदल रहे मौसम के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु रूप से जारी है। श्रद्धालु उत्साह के साथ लगातार भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। रविवार शाम छह बजे तक 19 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादलों का जमघट शुरू हो गया और ठंडी हवा चली। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे सुविधा के साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं प्रमुख रूप से संचालित हैं।