उधमपुर। शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई की शनिवार को उधमपुर में बैठक हुई। इसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ओर से बिल पर जताई गई आपत्ति का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है। बैठक में उपस्थित शिवसेना नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी है और इसके विरोध को उचित नहीं मानती। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस महत्वपूर्ण बिल को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए। इस मौके पर संजीव कुमार, डिंपल अरोड़ा आदि मौजूद थे।