फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मैंने काला कोट पहन लिया, अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पैंथर्स इंडिया पार्टी के चेयरमैन व पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह ने कहा कि मैंने अब काला कोट पहन लिया है और अब भाजपा में शामिल हुए भ्रष्टाचारियों का बचना नामुमकिन है। एंटी करप्शन ब्यूरो भाजपा के इशारों पर अन्य लोगों को निशाना बना रही है जबकि भाजपा के साथ जुड़े हुए भ्रष्ट लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पैंथर्स इंडिया ने वकीलों की एक फौज खड़ी की है ताकि इन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाए। सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका लक्ष्य है। पैंथर्स इंडिया गरीबों के हक की आवाज है और हर वक्त गरीबों के हक के लिए लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें