फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे से आस्था से खिलवाड़ और रोजगार प्रभावित होगा : महबूबा

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रोपवे के मुद्दे व अन्य मुद्दों को लेकर समिति के सदस्यों सहित यु - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शनिवार को कटड़ा पहुंचीं। एक निजी होटल में बैठक में संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों और युवाओं ने विशेष रूप से रोपवे परियोजना को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना था कि इस प्रकार की योजनाओं से न केवल आस्था के स्वरूप के साथ खिलवाड़ हो रहा है बल्कि कटड़ा और वैष्णो देवी यात्रा से जुड़े करीब तीन से चार लाख लोगों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा प्रभाव पड़ सकता है। घोड़ा, पिट्ठू, पालकी, दुकानदार, होटल व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारियों की आजीविका इस यात्रा पर निर्भर है, ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव से पहले स्थानीय लोगों की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वरिंदर केसर सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने कहा कि सरकार को विकास योजनाओं के साथ-साथ पारंपरिक रोजगार ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। महबूबा मुफ़्ती ने आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को गंभीरता से लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विकास कार्य में स्थानीय जनता की सहमति और भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर पीडीपी के प्रताप कृष्णा, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें