उधमपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक निजी स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शानदार शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में लाइव स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने लाइव प्रयोग, 3डी मॉडल और रोबोटिक्स के जरिए अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने हर स्टॉल पर जाकर बच्चों के इनोवेशन को देखा और उनसे सवाल-जवाब किए।