फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटाॅप में फंसे पर्यटकों ने मदद न मिलने पर की प्रशासन की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पटनीटाॅप, नत्थाटाॅप और सनासर जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी से कई पर्यटक फंसे हैं। होटलों में न ही बिजली-पानी की व्यवस्था है और न ही प्रशासन की ओर से बर्फ को हटाकर सड़क बहाल करने के कोई प्रयास किए गए हैं। ऐसे आरोप लगाते हुए पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
विज्ञापन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण पटनीटाॅप में सड़कें, होटल यहां तक कि वाहन भी बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए हैं। लगभग चार फुट तक बर्फ में खड़े होकर पर्यटक प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने उचित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। वायरल वीडियो में बाहरी राज्यों से अपने परिवार के साथ आए कई पर्यटक पटनीटाॅप में बर्फबारी के बाद पैदा हुआ हालात बयां कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की मदद न मिलने पर प्रशासन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक पर्यटक ने बताया कि बर्फबारी के कारण उन्हें अपनी ट्रेन व हवाई टिकटें रद्द करवानी पड़ी हैं। दो दिन बाद भी यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वे यहां से बाहर कैसे निकल पाएंगे और कब घर पहुंचेंगे। वीडियो में एक अन्य पर्यटक ने बताया कि होटलों में न तो बिजली है और न ही पानी की व्यवस्था है। पटनीटाॅप के आसपास के इलाकों में भी कई पर्यटक मौजूद हैं लेकिन उनको भी अब तक किसी प्रकार की मदद नहीं पहुंची है। एक बुजुर्ग पर्यटक ने बताया कि मुख्य सड़कों पर दो से चार फुट बर्फ पड़ी हुई है। संबंधित अधिकारी कई बार आश्वासन दे चुके हैं कि कभी एक तो कभी दो घंटे में रास्ते बर्फ हटा दी जाएगी लेकिन कोई भी राहत कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने पटनीटाॅप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सभी पर्यटकों को जल्द उचित स्थान पर पहुंचाने की मांग की।

कोट
काफी अधिक बर्फबारी होने से समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। पटनीटाॅप से भी ज्यादा बर्फबारी सनासर में हुई है। हालांकि सनासर में पर्यटक मौजूद नहीं हैं। पटनीटाॅप में फंसे यात्रियों को शनिवार दोपहर बाद जम्मू की ओर भेजना शुरू कर दिया गया। कासल मोड़ से लेकर कुद तक मेन रोड से बर्फ हटा दी गई है। पटनीटाॅप के संपर्क मार्गाें को भी साफ किया गया है। कासल मोड़ से पटनीटाॅप चौक तक बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वरिंद्र मन्याल, सीईओ, पीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें