फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई, पुल से नीचे गिरने से जम्मू के छात्र की मौत

विज्ञापन
 फ्लाटा पुलिस नाके पर हादसे का ​शिकार हुई कार। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक घर का चिराग बुझा गई। फ्लाटा नाके के पास बुधवार रात करीब पौने 12 बजे अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस कारण कार में सवार छात्र पुल से सीधे नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुश्ताक इश्तियाक निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वह जम्मू में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। घायलों में 22 वर्षीय अखिलेश खजूरिया पुत्र अशोक खजूरिया निवासी शैरी और 23 वर्षीय आकाश पुत्र अश्वनी कुमार निवासी रूपनगर (जम्मू) है। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बोलेनो कार (एचपी62सी-1297) जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही थी। रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इस कारण कार सीधी पुल की रेलिंग से टकरा गई और छात्र पुल से नीचे गिर गया। नाके पर तैनात टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी पहुंचाया। मगर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल जम्मू के छात्र ने दम तोड़ दिया। उसके साथियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस कारण पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि कार कौन चला रहा था। फिलहाल पुलिस की ओर से वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसे परिजन के हवाले कर दिया।
परिवार ने साजिश की आशंका जताई
मृतक के परिजन ने हादसे के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि रात में दोस्तों के बुलाने पर मुश्ताक घर से चला गया था। लगभग रात साढ़े 10 बजे फोन पर उसके साथ बात हुई थी। उससे पूछा था कि खाना खाने के लिए घर कब खाएगा। कुछ समय बाद उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिवार का यह भी कहना है कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ है वो उसके किसी दोस्त या जानकार की नहीं है। बहरहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें