फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: योजनाओं को लेकर जागरूकता-सह-संवेदीकरण शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वंदे मातरम फेज-2 अभियान के तहत एरिया मार्केटिंग ऑफिस ने पंचायतघर रौन-1 में जागरूकता-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ। डीसी सलोनी राय की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य हितधारकों को पीएमएफएमई, एचएडीपी सहित रोजगार सृजन, आजीविका बढ़ाने वाली योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता और स्थायी आय सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए इन योजनाओं के लाभ, पात्रता मानदंड और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा, क्षेत्र में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। पर्यावरण स्थिरता और बागवानी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों के बीच खट्टे फलों के पौधे वितरित किए गए। क्षेत्र के पूर्व पीआरआई सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इससे जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी और पहुंच सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें