उधमपुर। सेलें तालाब में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दानिश जंडयाल निवासी सेलें तालाब, उधमपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 3500 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज कर ली है।