उधमपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीरवार रात को सूचना के आधार पर की कार्रवाई में जिले के थर्ड इलाके में गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा । इसकी जांच करने पर उसमें 28 गायें को पाया गया। दल के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जम्मू से 5 से 6 गाड़ियां गो- तस्करी के लिए निकली है। हालांकि अन्य वाहन निकलने में सफल हो गए, लेकिन एक ट्रक को पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद बजरंग ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है कि जिले में जगह-जगह नाके और कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद ट्रक कई नाकों को कैसे पार कर गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाए। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की तो उनके कार्यकर्ता रात में सड़कों पर निगरानी करने को मजबूर होंगे। इसके बाद यदि कोई घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।