उधमपुर। पुलिस स्टेशन रेहंबल के तहत पीपी टिकरी की पुलिस टीम ने मंथल के एक ढाबे से कुल 12 बोतल अवैध शराब ज़ब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजू नॉन-वेज ढाबे पर छापा मारा। ढाबा चलाने वाले व्यक्ति की पहचान गणेश कुमार उर्फ राजू निवासी जंगल गली, उधमपुर के रूप में हुई है, जो गैर-कानूनी फायदे के लिए ग्राहकों को अवैध शराब बेच रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान ढाबे से कुल 18 बोतल, 6 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।