उधमपुर। नाका पॉइंट रोन दोमेल पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मनवाल से उधमपुर की ओर आ रहे एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपनी पहचान तारिक सलीम निवासी नागम, रामबन बताई। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 3.81 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जांच जारी है।