डीएन पैलस में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मंच पर उपस्थिति अतिथियाें का स्वागत करते आयोजक।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। 10वें वेटरन्स डे के मौके पर उधमपुर के ध्रुव युद्ध स्मारक पर बहादुर वीर जवानों को सम्मान देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वालों को याद किया गया। नॉर्दर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, व्हाइट नाइट कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा, उधमपुर पूर्वी विधायक रणबीर सिंह पठानिया, उधमपुर पश्चिम विधायक पवन कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त कैप्टन बाना सिंह और स्वर्गीय नायब सूबेदार चुन्नी लाल की पत्नी चिंता देवी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आर्मी कमांडर नॉर्दर्न कमांड ने कैप्टन बाना सिंह और चिंता देवी को सम्मानित किया। समारोह के दौरान शहीद सैनिकों की शाश्वत महिमा का प्रतीक मशाल जलाई गई। ध्रुव मोटरसाइकिल रैली को ऐतिहासिक ध्रुव युद्ध स्मारक, उधमपुर से मानद कैप्टन बाना सिंह और चिंता देवी ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आर्मी कमांडर नॉर्दर्न कमांड, जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स और वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने रैली के पहले चरण को कवर करते हुए उधमपुर से नगरोटा तक बाइकर्स के साथ सवारी की। यह रैली व्हाइट नाइट कॉर्प्स जोन में पीरपंजाल क्षेत्र के सुंदर परिदृश्य से होकर गुजरेगी और 13 जनवरी 2026 को राजोरी में मेगा पूर्व सैनिक रैली में संपन्न होगी।