कटड़ा। पुलिस ने पुलिस पोस्ट बाण गंगा के अधिकार क्षेत्र में श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर एक अनधिकृत पोनी ऑपरेटर को पकड़ा।आरोपी ट्रैक पर पोनी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान गुलाम मुस्तफा निवासी चुंबियां जिला रियासी के रूप में बताई। जांच के दौरान उसके पास से वैध पंजीकृत सेवा/पोनी कार्ड नहीं मिला। आरोपी ने कहा कि उसे लगा था कि उसकी जांच नहीं होगी। बिना अनुमति/पंजीकरण के ट्रैक पर पोनी ऑपरेटर के रूप में काम करके उसने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट एसडीएम कटड़ा द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन किया है। पुलिस स्टेशन कटडा में मामला दर्ज किया गया है।