कटड़ा। जिला पुलिस ने बुधवार तड़के पुलिस पोस्ट ककड़याल के तहत सूल नाके पर मवेशी तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। सुबह लगभग 5 बजे नांगल मघाल की तरफ से आ रहे और उधमपुर की ओर जा रहे एक टाटा योद्धा लोड कैरियर को नाके पर रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को कटड़ा की ओर मोड़ दिया। नाका पार्टी ने पीछा किया तो ड्राइवर ने सूल नाले के किनारे सड़क के किनारे गाड़ी छोड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी में से 6 मवेशी पाए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।