फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अदालत ने हत्या मामले में 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमपुर। अदालत ने पुलिस स्टेशन चिनैनी में दर्ज हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक दोषियों ने शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुसकर विजय कुमार पुत्र सियन दास की हत्या कर दी और शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह पुत्र सैन दास निवासी मादा को घायल कर दिया था। तत्कालीन चिनैनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने जांच के बाद न्यायालय के समक्ष चार्जशीट पेश की। उचित सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराया। इनमें पहाड़ सिंह उर्फ पुरुषोत्तम निवासी फागमुल्लाह, पोगल परिस्तान, उखराल, जिला रामबन, राधा देवी निवासी वार्ड नंबर 3 लोअर मादा, चिनैनी, हरीश सिंह और अनिल सिंह सहित अनिरुद्ध सिंह उर्फ राजेश निवासी वार्ड 6, हुचक, पोगल परिस्तान, उखराल, रामबन शामिल है। न्यायालय ने सभी पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें