फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रदूषण के असर और रोकथाम पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला लीगल सर्विसेस एंड अथारिटी के चेयरमैन और प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाउ और सचिव सुमति शर्मा की देखरेख में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का विषय सर्दियों के मौसम में पर्यावरण प्रदूषण- आज बचाएं, कल का भविष्य सुरक्षित करें था। असिस्टेंट एलएडीसी शबनम अख्तर ने एलएलबी इंटर्न दिया केसर, पीएलवी नीता देवी, रचना शर्मा, वंदना और शहनाज के साथ मिलकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का मकसद छात्रों को पर्यावरण प्रदूषण के असर, खासकर सर्दियों में और इसे कम करने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में एक स्थायी भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा में व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें