फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13.20 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर काबू

Thu, 18 Dec 2025 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हाईवे पर यातायात जांच के दौरान पुलिस को नाके पर कुल 13.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके चलते पुलिस ने दो लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




जखैनी नाका पर रुटीन ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार को रोका जो उधमपुर से चिनैनी की ओर आ रही थी। चालक की तलाशी के दौरान उससे 6.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक निवासी लाटी धुना के रूप में हुई है। उधमपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना में फ्लाटा नेशनल हाईवे पर जांच के दौरान पुलिस ने जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली एक ऑल्टो कार को रोका। गाड़ी में दो लोग यात्रा कर रहे थे। एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 7.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नफी निसार निवासी अरिपोरा लासजन श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें