फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर की 35 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने मक्खन दीन निवासी समरोली, नरसू की लगभग 35 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को एनडीपीए एक्ट के तहत कुर्क किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन चिनैनी में एफआईआर दर्ज है। कुर्क की गई संपत्ति में नरसू, उधमपुर में 5 मरला जमीन पर बना एक रिहायशी घर शामिल है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने यह अचल संपत्ति नशीले पदार्थों की कमाई से खरीदी थी। इन नतीजों के आधार पर सक्षम अधिकारी ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अटैचमेंट का आदेश पारित किया। उधमपुर पुलिस द्वारा इस साल नशा तस्करी संपत्ति कुर्की का कुल आंकड़ा अब तक 17.65 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें